Home, All Blogs, My Posts List, All label5

बुधवार, 14 फ़रवरी 2024

श्रीमद्भगवद्गीता दैनिक पाठ 006-01-006(हिन्दी पद्यानुवाद सहित)

 
युधामन्युश्च विक्रान्त उत्तमौजाश्च वीर्यवान्।
सौभद्रो द्रौपदेयाश्च सर्व एव महारथाः।।१।६।।
( युधामन्युश्च = युधामन्यु: + च ) ; युधामन्यु: = युधामन्यु ; च = और;विक्रांत = विक्रांत : = पराक्रमी ; ( उत्तमौजाश्च = उत्तमौजा: + च ) ; उत्तमौजा: = उत्तमौजा ; वीर्यवान् = अत्यंत शक्तिशाली ; सौभद्र: = सुभद्रा के पुत्र अभिमन्यु ; ( द्रौपदेयाश्च = द्रौपदेया: + च ) ; द्रोपदेया: = द्रौपदी के पुत्र ; सर्व = सभी ; महारथा: = महारथी।
अत्यंत पराक्रमी युधामन्यु , अत्यंत शक्तिशाली उत्तमौजा, सुभद्रा के पुत्र तथा द्रौपदी के पुत्र - ये सभी महारथी हैं।
युधामन्यु पराक्रमी हैं, उत्तमौजा बलवीर हैं।
सुभद्रा और द्रौपदी के, सभी सुत रणवीर हैं।।१।६।।
हरि ॐ तत्सत्।
- श्री तारकेश्वर झा 'आचार्य'

2 टिप्‍पणियां:

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.