Home, All Blogs, My Posts List, All label5

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024

श्रीमद्भगवद्गीता दैनिक पाठ 002-01-002(हिन्दी पद्यानुवाद सहित)


सञ्जय उवाच-
दृष्ट्वा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा।
आचार्यमुपसङ्गम्य राजा वचनमब्रवीत्
।।१‌।२।।
संजय = संजय: ; उवाच = कहा, बोले ; दृष्ट्वा = देखकर ; तु = लेकिन ; पाणडवानीकं = (पाण्डव+अनीकं) पाण्डवों की सेना ; व्यूढं = व्यूह रचना को ; (दुर्योधनस्तदा = दुर्योधन: + तदा ) ; तदा = तब, उस समय ; (आचार्यमुपसंगम्य = आचार्यम् + उपसंगम्य) ; आचार्यम् = आचार्य, गुरु (को) ; उपसंगम्य = पास जाकर ; राजा = राजा ; ( वचनमब्रवीत् = वचनम् + अब्रवीत् ) ; वचनम् = वचन ; अब्रवीत् = कहा।
संजय ने कहा -हे राजन ! पाण्डु-पुत्रों द्वारा किए गए सेना की व्यूहरचना को देखकर दुर्योधन अपने गुरु (द्रोणाचार्य) के पास जाकर उन्होंने ये वचन कहे।
संजय ने कहा-
व्यूह रचना जब सैनिकों की, पाण्डवों ने कर लिया।
देखकर राजा दुर्योधन, गुरु निकट जा विनती किया ।।१।२।।
- श्री तारकेश्वर झा 'आचार्य 

5 टिप्‍पणियां:

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  4. अध्ययन की सुगमता हेतु यह सरल और सहज क्रमिक रूप से उपलब्ध रहेगा। स्वरचित हिन्दी पद्यानुवाद मूल श्लोकों के भाव को याद रखने में पाठकों के लिए श्रेष्ठ-सेव्य है।

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.